न्याय न मिलने से निराश मांबेटे ने की आत्महत्या

जींद : बेटे की हत्या के मामले में न्याय न मिलने से निराश मांबेटे ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले आई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पति रामदिया ने न्याय न मिलने पर पुलिस तथा प्रशासन को कसूरवार ठहराया है। जानकारी के अनुसार कृष्णा कालोनी निवासी रामदिया की पत्नी दयावंती, उसके बेटे संदीप ने अपने घर में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गांीर हो गई। घटना के समय रामदिया पशुओं को चारा डालने गया हुआ था। जब रामदिया वापस लौटा तो दोनों की तबीयत खराब हो चुकी थी। आसपास के लोगों द्वारा मांबेटे को निजी अस्पताल में ार्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले आए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पत्रकारों से बातचीत में मृतक महिला के पति रामदिया ने न्याय न मिलने पर जिला प्रशासन व पुलिस को कसूरवार ठहराया। उसने बताया कि उसके बेटा का अपहरण करके हत्या कर दी गई। उसके बेटा का शव पेटवाड़ के हांसी ब्रांच नहर में मिला था। उन्होंने हत्या के आरोपियों की गिरतारी को लेकर कई बार धरने, प्रदर्शन किए, लेकिन प्रशासन ने आज तक किसी आरोपी को गिरतार नहीं किया है।

Comments